फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   New Record of Harimohan

बागेश्वर के हरिमोहन ने अमेजिंग इंडिया रिकार्ड में दर्ज कराया नाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
New Record of Harimohan
बागेश्वर के गणितज्ञ हरिमोहन सिंह ऐठानी को अमेजिंग इंडिया रिकार्ड से मिला प्रमाण पत्र। संवाद न्य - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिकार्ड बना चुके जिले के गणितज्ञ हरिमोहन सिंह ऐठानी ने अमेजिंग इंडिया रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। उन्होंने 120 भुजाओं वाले बहुभुज और 177 डिग्री अंत: कोण की मदद से समबहुभुज और वृत्त के क्षेत्रफल के बीच समानता सिद्ध की है।
विज्ञापन

कपकोट ब्लॉक के भराड़ी निवासी हरिमोहन सिंह ऐठानी ने बताया कि उन्होंने 120 भुजाओं वाला एक बहुभुज और 177 डिग्री अंत:कोण की मदद से कैलकुलेट करने पर पाया कि बहुभुज के अंदर बने 120 त्रिभुजों और बहुभुज से बने वृत्त का क्षेत्रफल समान आ रहा है। त्रिभुजों का कुल क्षेत्रफल 1145.64 वर्ग सेमी और वृत्त का क्षेत्रफल 1145.51 वर्ग सेमी निकला। पाई का सन्निकट मान भी लगभग 3.14 प्राप्त हुआ। बताया कि इससे यह साबित हुआ कि हम किसी सम बहुभुज की भुजाओं को बढ़ाते रहे तो वह 96 भुजाओं से बने बहुभुज पर पाई का सन्निकट मान प्राप्त कर लेता है। उन्होंने बताया कि 120 भुजाओं से बना बहुभुज और वृत्त का एक आकार होता है। यह सिद्ध करने के बाद उन्होंने पूरी जानकारी अमेजिंग इंडिया को भेजी। इसके बाद बीते 15 मई को अमेजिंग इंडिया ने हरिमोहन सिंह ऐठानी के नाम प्रमाण पत्र जारी किया। हरिमोहन ऐठानी का नाम 1260 घंटों में 48000 मैजिक स्क्वायर बनाने के लिए वर्ष 2014 में राष्ट्रीय स्तर पर और वर्ष 2015 में नेशनल स्तर पर लिम्का बुक ऑफ में दर्ज हो चुका है। हरिमोहन की उपलब्धि पर तमाम लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed