फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   New DM Akanksha Konde takes charge in Bageshwar

UK News: बागेश्वर में नई डीएम आकांक्षा कोंडे ने संभाली कमान, तय किए लक्ष्य; जानिए क्या रही उनकी प्राथमिकताएं

Thu, 16 Oct 2025 11:57 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 16 Oct 2025 11:57 AM IST
सार

बागेश्वर जिले की नई डीएम आकांक्षा कोंडे ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए प्राथमिकता से कार्य करने की बात कहीं। 

विज्ञापन
New DM Akanksha Konde takes charge in Bageshwar
डीएम आकांक्षा कोंडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर जिले की नई जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए प्राथमिकता से कार्य करने की बात कहीं। आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर वहां तेजी से पुनर्निमाण के कार्य कराने और जनता की प्रत्येक समस्या का त्वरित रूप से निदान करने को प्राथमिकता बताया।

विज्ञापन


बता दें कि, 2018 बैच की आईएएस आकांक्षा इससे पूर्व हरिद्वार में सीडीओ के पद पर तैनात थीं। वह अल्मोड़ा के सीडीओ के पद पर भी पूर्व में सेवा दे चुकी हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने पर जोर दिया जाएगा। पेयजल, बिजली, सड़क सुविधाएं भी प्राथमिकता में रहेंगी। गांवों में मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली जाएगी। जहां-जहां दिक्कतें होंगी। उन्हे त्वरित रूप से दूर करने पर काम होगा। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की धरातली जांच की जाएगी। आपदा के क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां होने वाले निर्माण और सुधारीकरण के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि स्वास्थ्य सेवा और 108 एंबुलेंस पर विशेष नजर रखी जाएगी। अस्पतालों में मरीजों को किस तरह की सुविधाएं मिल रही हैं। एंबुलेंस सेवा कितनी मुस्तैदी से कार्य कर रही है, इसका संज्ञान लिया जाएगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में चल रही प्रत्येक समस्याओं का त्वरित रूप से निदान किया जाएगा। जनता की जो भी परेशानी होगी, उनको दूर करना प्राथमिकता रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed