{"_id":"609197f88ebc3e8dba090eae","slug":"new-bed-in-bageshwar-hospital-bageshwar-news-hld4234189121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में बनेगा 44 बेड का कोविड अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में बनेगा 44 बेड का कोविड अस्पताल
विज्ञापन
बागेश्वर। कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रशासन लगातार स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त करने में लगा है। संक्रमितों के इलाज के लिए जिला अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर 44 बेड का कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है। तीन दिन के भीतर अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की उम्मीद है।
एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ. बीडी जोशी और एसडीएम योगेंद्र सिंह ने मंगलवार को अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान कोविड अस्पताल के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। अस्पताल में सुरक्षित आने-जाने के लिए समुचित व्यवस्था करने के भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इससे पूर्व जिले के ट्रामा सेंटर में 26 बेड को कोविड अस्पताल बनाया गया है, जबकि डिग्री कॉलेज में 50 बेड का कोविड केयर सेंटर बना है। संक्रमण की बढ़ती दर को देखते हुए डायट में भी 32 बेड का कोविड केयर सेंटर (थ्रीसी) बनाने का प्रस्ताव है। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि कोविड अस्पताल और थ्रीसी में 60 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
इनमें से कई रोगी गंभीर अवस्था में भी है, जिन्हे ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल की ऊपरी मंजिल को कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है। दो या तीन में यहां भी कोविड रोगियों को उपचार की सुविधा मिलने लगेगी।