फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Neighborhood Youth Parliament held

हड़बाड़ में किया पड़ोस युवा संसद का आयोजन 

Tue, 21 Jun 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Tue, 21 Jun 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन

बागेश्वर। नेहरू युवा केंद्र बागेश्वर की ओर से राइंका हड़बाड़ में राष्ट्रीय युवा नेता कार्यक्रम के तहत पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन का आयोजन किया। इसमें युवाओं ने ग्रामीण स्तर पर आर्थिक एवं सामाजिक मुद्दों पर विचार विमर्श किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जन धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, श्रमदान कौशल विकास और उद्यमशीलता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि विषयों पर भी चर्चा की गई। 

विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जानकी मेहता ने कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, बाल विवाह, बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिलाओं के अधिकार आदि विषयों पर जनजागृति लाने का आह्वान किया। नेहरू युवा केंद्र के जगदीश प्रसाद ने नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। संगीता नौर्गी ने युवाओं को व्यक्तित्व और नेतृत्व गुणों को विकसित करने और श्रम के महत्व से अवगत कराया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में दलीप सिंह कुलेगी, ग्राम प्रधान विनोद सिंह गढिय़ा, भूपाल सिंह होलरिया, बीएस रावत ने भी विचार रखे। वहां नेहरू युवा केंद्र बागेश्वर के एनवाईसी तिलक चंद्र, आशा कार्यकर्ता चंपा देवी, पवन कुमार, दीक्षा आर्या, प्रेमा, जानकी, नेहा, इंद्र सिंह, हरीश चंद्र आदि ने सहयोग दिया। संचालन भूपाल सिंह ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed