फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Neha ran Karina first in fastest, long jump

नेहा दौड़ी सबसे तेज, लंबी कूद में करीना प्रथम

Sun, 16 Dec 2018 11:12 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Published by: Almora desk Updated Sun, 16 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
Neha ran Karina first in fastest, long jump
बागेश्वर में खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते प्रधानाचार्य - फोटो : अमर उजाला
खेल महाकुंभ के तहत न्याय पंचायत फल्यांटी की विभिन्न प्रतियोगिताएं राबाइंका बागेश्वर में आयोजित की गई। विजेता खिलाड़ियों को मैडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

 
इसके अंतर्गत हुई सौ मीटर की दौड़ में नेहा टंगड़िया प्रथम, सकीना द्वितीय व प्रज्ञा आर्य तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में नेहा प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय व आशमां बानो तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में करीना प्रथम, अनामिका द्वितीय व मुस्कान तृतीय स्थान पर रहे। गोला क्षेपण प्रतियोगिता में कमला धपोला प्रथम व अंजलि आर्य द्वितीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में रवींद्र कार्की प्रथम, करन कुमार द्वितीय व करन जोशी तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में करन प्रथम, बासू कपकोटी द्वितीय व पल्लव मेहता तृतीय स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


लंबी कूद में करन कुमार प्रथम, करन जोशी द्वितीय व पवन सिंह तृतीय स्थान पर रहे। गोला क्षेपण में मुकेश रौतेला प्रथम, विरेंद्र साह द्वितीय व सूरज तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य शोभा ने सभी विद्यालयों का आभार जताया। खिलाड़ियों को प्रमोद तिवारी, कमलेश तिवारी, अंजू दिगारी, मुकुल भाकुनी, किशन नेगी, मोहन चंद्र साह आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रवाईखाल में प्रतियोगिता कल 
बागेश्वर। खेल महाकुंभ के तहत न्याय पंचायत रवाईखाल की खेल प्रतियोगिताएं 18 दिसंबर को रवाईखाल में आयोजित की जाएंगी। संयोजक प्रधानाचार्य भुवन जोशी ने बताया कि न्याय पंचायत रवाईखाल के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने सभी विद्यालयों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed