फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   NCC Foundation Day celebrated in Bageshwar

बागेश्वर में मनाया एनसीसी का स्थापना दिवस

Mon, 23 Nov 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 23 Nov 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
NCC Foundation Day celebrated in Bageshwar

जिले में एनसीसी दिवस पर कैडेट्स ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जनजागरूकता रैली भी निकाली। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने किया। उन्होंने एनसीसी का गौरवमयी इतिहास बताया। उन्होंने कैडेेट्स के राष्ट्रीय कार्यक्रमों, रचनात्मक कार्यों में मिले योगदान की सराहना की।

विज्ञापन


विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में इस विद्यालय के कैडेट्स समेत विवेकानंद इंटर कॉलेज मंडलसेरा, राजकीय इंटर कॉलेज मंडलसेरा, महर्षि विद्या मंदिर, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के कैडेट शामिल थे। आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षक भुवन चौबे ने खोज बचाव के गुर बताए।
विज्ञापन


कैडेट्स ने एसबीआई तिराहे पर ट्रैफिक कंट्रोल का प्रदर्शन किया। कैडेट्स को यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट दीप चंद्र जोशी ने एनसीसी के उद्देश्य बताए। वहां सूबेदार शतवीर, हवलदार मोहन राणा, उप प्रधानाचार्य धीरेंद्र रावत, केयरटेकर एनसीसी अधिकारी मोहन धामी, शंकर रौतेला, कैलाश रौतेला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. एससी पंत की अध्यक्षता में कैडेट्स ने अनेक कार्यक्रम पेश किए। वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में एनसीसी कैडेटों के योगदान, अनुशासन के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। लेफ्टिनेंट डॉ. एसएस धपोला ने एनसीसी की स्थापना, उसके उद्देश्य बताए।


 यहां सूबेदार मेजर एमबी शाही छात्रसंघ अध्यक्ष हरीश मेहरा आदि थे। कार्यक्रम का संचालन अंकित गोस्वामी ने किया। उधर राजकीय महाविद्यालय कपकोट में प्राचार्य डॉ. केके पंत की अध्यक्षता ने कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली और अनेक कार्यक्रम पेश किए। एनसीसी अधिकारी डॉ. मुन्ना जोशी ने एनसीसी के उद्देश्य बताए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed