{"_id":"b23852839595f422741b4b7ea4fe79b9","slug":"ncc-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी का शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी का शिविर
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 05 Dec 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीसी की 81 यूके बटालियन का शिविर यहां जारी है। चौथे दिन कैडेटों को शस्त्र संचालन और, दुश्मन के ठिकाने का अनुमान और उस पर फायर करने का प्रशिक्षण दिया गया। कैडेटों ने कंपनियों में बंटकर ड्रिल का भी प्रशिक्षण लिया
विज्ञापन
शिविर में आए सभी 550 कैडेटों को सेना की तरह अल्फा, ब्रेवो, चार्ली, डेल्टा, ईको कंपनियों में बांटा गया है। शुक्रवार को सुबह सभी कंपनियों ने ड्रिल में भाग लिया। कमांडेंट कर्नल एसके चौहान और लेफ्टिनेंट एसएस धपोला ने सेल्यूट सहित दाएं, बांए मुड़ने का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
दूसरे सत्र में कमांडेंट और सेना के स्टाफ ने लड़ाई के दौरान दुश्मन की स्थिति भांपने, मैप और कंपास के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने, हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया। बाद में ले. दीप जोशी की देखरेख में सभी कंपनियों के मध्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
सायंकाल रस्साकशी, फुटबाल, वॉलीबॉल, हॉकी, खोखो सहित कई खेल हुए। शिविर में केपी पंत, भूपाल मेहता, दिनेश जोशी, राजेंद्र सिंह रावत सहित सूबेदार मेजर एमके शाही, सूबेदार डीबी राना, सूबेदार प्रसाद गुरंग, सूबेदार केबी थापा, हवलदार दिनेश सिंह, प्रशासनिक अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य, हीरा सिंह बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट, मोहन चंद्र भट्ट आदि