{"_id":"5d125d928ebc3e3ca953de00","slug":"navoday-student-facing-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार को मिल रहा पुराना रेट, कैसे भरेगा विद्यार्थियों का पेट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार को मिल रहा पुराना रेट, कैसे भरेगा विद्यार्थियों का पेट
Tue, 25 Jun 2019 11:14 PM IST
दीपक नेगी
बागेश्वर।
बागेश्वर।
Published by: दीपक नेगी
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली में भोजन आपूर्ति करने वाले ठेकेदार ने पुराने दरों में अब भोजन आपूर्ति करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। ठेेकेदार का कहना है कि जीएसटी और अन्य कारणों से महंगाई काफी बढ़ गई है जबकि भोजन आपूर्ति तीन साल पुराने रेटों में ही करने से उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। ठेकेदार ने इस मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन
ठेकेदार इंद्र सिंह फर्स्वाण ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2016-17 में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली में भोजन आपूर्ति करने के लिए 73 रुपये प्रति दिन प्रति छात्र के हिसाब से खाना आपूर्ति करने का काम लिया था। नई निविदा आज तक नहीं कराई गई है। जीएसटी और अन्य कारणों से विगत तीन सालों में महंगाई काफी बढ़ गई है। जबकि वह पुराने रेटों पर ही भोजन आपूर्ति कर रहे है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में वह पूर्व में भी ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन