{"_id":"642b178bce11377ab5058686","slug":"national-paragliding-competition-from-12-bageshwar-news-c-8-1-101788-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में देशभर के पायलट दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में देशभर के पायलट दिखाएंगे दम
Mon, 03 Apr 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। साहसिक और रोमांचक खेलकूद के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। जिले में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। 12 से 14 अप्रैल तक होने वाली प्रतियोगिता में कपकोट के जालेख से केदारेश्वर मैदान के बीच पैराग्लाइडर उड़ान भरेंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों और सेना के पायलट भागीदारी करेंगे। विजेता टीम को 50 हजार, उपविजेता को 25 और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 20 हजार का नकद इनाम दिया जाएगा।
पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी राष्ट्रीय ओपन प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन बागेश्वर और फ्लाई हिमालया एडवेंचर नोड प्रतियोगिता के आर्गेनाइजर हैं। प्रतियोगिता में इंडियन आर्मी, असम रेजिमेंट, असम राइफल्स के पैराग्लाइडर पायलटों के अलावा मेघालय, सिक्किम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और नागालैंड के पैराग्लाइडरों का आना तय माना जा रहा है। फ्लाई हिमालया नोड के संयोजक जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि अब तक 47 प्रतिभागियों ने भाग लेने की पुष्टि की है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन जिले को पैराग्लाइडिंग के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा।
लंबे समय से पैराग्लाइडिंग का बड़ा आयोजन कराने की तैयारी चल रही थी। पहली बार रोमांच के शौकीनों को नामी पैराग्लाइडर पायलटों के करतब करीब से देखने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन जिले के पर्यटन विकास में काफी मददगार साबित होगा। - कीर्ति चंद्र आर्या, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, बागेश्वर।
विज्ञापन
कमेटी गठित करने के निर्देश
बागेश्वर। पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी राष्ट्रीय ओपन प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या को प्रतियोगिता से पूर्व सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आवास, सुरक्षा, चिकित्सा, वाहन, भोजन और अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। संवाद