फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Nanda Devi Festival in Full Swing in Bageshwar

कपकोट, वैछम, बदियाकोट और दोफाड़ में नंदाष्टमी महोत्सव संपन्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Nanda Devi Festival in Full Swing in Bageshwar
नंदा का डोला विसर्जन करने ले जाते नंदा के भक्तों की भीड़ - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। कोट भ्रामरी नंदाष्टमी का तीन दिन मेला डोला विसर्जन और नंदा के जयकारों के साथ संपन्न हुआ। नम आंखों से श्रद्धालुओं ने मां नंदा को उनके ससुराल के लिए विदा किया। मेला समापन करते कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सरकार ने मुझे बागेश्वर जिले के विकास की जो जिम्मेदारी दी है। उसे मैं बखूबी निभाऊंगा।
विज्ञापन

कोट भ्रामरी मंदिर प्रांगण में रविवार दोपहर 12 बजे मां नंदा अवतरित हुईं। देवी को देखने मंदिर परिसर में सैकड़ों का श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मेले के सांस्कृतिक मंच में दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। लोक कलाकार माया उपाध्याय, दर्शन रावत, प्रहलाद मेहता, दर्शन फर्स्वाण की टीम ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने मेले का समापन करते कहा कि सरकार ने मुझे जिले के विकास की जो जिम्मेदारी दी है उस पर मैं खरा उतरुंगा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता एवं मेला कमेटी के सचिव देवेंद्र गोस्वामी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन नंदन सिंह अल्मिया ने किया। वहां पर मेला कमेटी की अध्यक्ष हेमा बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, सुनील दोसाद, दिनेश बिष्ट, हरीश रावत, सुंदर लाल वर्मा, बहादुर कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डंगोली से बैजनाथ तिराहे तक लगा जाम
गरुड़ (बागेश्वर)। कोट भ्रामरी नंदाष्टमी में पहली बार रिकार्ड मेलार्थी पहुंचे। रविवार को बैजनाथ तिराहे से डंगोली तिराहे तक पैदल पहुंचने में लोगों का पसीना छूट गया। डोला विसर्जन के बाद डंगोली से बैजनाथ तक दो घंटे का जाम लगा।
मेला परिसर से लेकर डंगोली बाजार तक व्यापारियों ने दुकानें सजाई थीं। डोला विसर्जन के बाद डंगोली तिराहे से बैजनाथ तिराहे तक चार किमी मोटर मार्ग में जाम लग गया। थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट की टीम को जाम को खोलने में पसीना छूट गया। इधर, कुमाऊं ट्रक एसोसिएशन कत्यूर घाटी की ओर से मेले में दो दिन तक भंडारा लगाया गया। भंडारे के आयोजन में संजय फर्स्वाण, कंचन थायत, मोहन सिंह भरड़ा, बलवंत सिंह रावत, गजानंद आदि का सहयोग रहा। संवाद
कपकोट, वैछम, बदियाकोट और दोफाड़ में महोत्सव संपन्न
बागेश्वर। जिले के विभिन्न स्थानों में चल रहे नंदाष्टमी महोत्सव का समापन हो गया है। कपकोट, वैछम, दोफाड़ और बदियाकोट में नंदाष्टमी पर भक्तों ने विधिविधान से पूजा कर सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद लिया। शाम को मां नंदा को नम आंखों से विदाई दी गई।
कपकोट के भगवती मंदिर में आयोजित नंदाष्टमी महोत्सव में शनिवार और रविवार को पूजा अर्चना के साथ चांचरी गायन किया गया। दोफाड़ के मां नंदा मंदिर में आयोजित नंदाष्टमी महोत्सव में शनिवार की रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। रविवार को मंदिर में पूजा और भंडारे के साथ महोत्सव का समापन हुआ।
वैछम और बदियाकोट में देव डांगरों ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। शनिवार की रात को भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। रविवार को भक्तों ने मां नंदा को विदा किया। भक्तों ने मां नंदा से क्षेत्रवासियों को सुख और संपन्नता का आशीर्वाद मांगा। कपकोट के विभिन्न स्थानों में होने वाले नंदाष्टमी महोत्सव में चांचरी गायन आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। भक्तों ने पारंपरिक चांचरी गायन से महोत्सव का जमकर लुत्फ उठाया।
बागेश्वर में हुई नंदा-सुनंदा की प्राणप्रतिष्ठा
बागेश्वर। नगर के नुमाइशेख में आयोजित नंदा-सुनंदा महोत्सव का विधिवत आगाज हो गया है। रामलीला कमेटी की ओर से हो रहे महोत्सव में रविवार को कदली वृक्ष से बनाई गई मां नंदा और सुनंदा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। महोत्सव के दौरान भक्त मां नंदा और सुनंदा की आरती करेंगे। बुधवार को शोभायात्रा और मूर्ति विसर्जन के साथ महोत्सव संपन्न होगा। संवाद

गणेश महोत्सव की धूम
बागेश्वर। नगर के बागनाथ मंदिर परिसर और बिलौना में गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। भक्त गणपति पंडाल में आकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। शाम से रात तक होने वाली भजन संध्या में लोग भगवान गणेश की आराधना कर रहे हैं। संवाद

कपकोट में नंदा महोत्सव के दौरान चांचरी लगाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी

कपकोट में नंदा महोत्सव के दौरान चांचरी लगाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed