फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Nagar Panchayat will not allow Garuda to be built

गरुड़ को नहीं बनने देंगे नगर पंचायत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat will not allow Garuda to be built
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते गरुड़ के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। गरुड़ को नगर पंचायत बनाने का विरोध तेज होता जा रहा है। क्षेत्र के आधा दर्जन ग्राम सभाओं के लोगों ने जिला कार्यालय में प्रदर्शन कर नगर पंचायत का विरोध किया। ग्रामीणों ने गरुड़ बाजार को अलग ग्राम पंचायत घोषित करने का सुझाव दिया। ग्रामीणों ने दस दिन के भीतर समस्या का निदान न होने पर बैजनाथ में राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को भकुनखोला, गढ़सेर, फुलवाड़ीगूंठ, स्याल्दे टीट, सिल्ली और पाये के लोगों ने जिला कार्यालय में नारेबाजी की। ग्राम प्राधन संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु खाती ने कहा कि नगर पंचायत में शामिल अधिकांश क्षेत्र ग्रामीण हैं। ग्राम पंचायत इन गांवों में स्वच्छता, स्वास्थ्य, पेयजल आदि जनहित के कार्य करती है। इन गांवों की अधिकांश आबादी कृषि पर निर्भर है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बनने के बाद विकास के नाम पर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचेगा। कहा कि ग्रामीण नगर पंचायत के तहत लगने वाले कर देने की स्थिति में भी नहीं हैं। नगर पंचायत बनने के बाद उन्हें कृषि से भी हाथ धोना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि नगर पंचायत का निर्णय कुछ लोगों के आंदोलन करने के बाद विधायक के दिए गए आश्वासन का नजीता है। क्षेत्र के लोगों को इससे खास लाभ मिलने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चार ग्राम पंचायतों के तहत बसे गरुड़ बाजार को नगर पंचायत की जगह अलग ग्राम पंचायत बनाने के लिए कहा ताकि बाजार क्षेत्र में भी ग्राम पंचायत के तहत मिलने वाली सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें। इस मौके पर मोहन सिंह अल्मियां, शंकर दत्त जोशी, हरीश राम टम्टा, राजेंद्र गिरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed