फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   My tree is my money involved in the planning department

मेरा वृक्ष मेरा धन योजना में जुटे विभाग

Sun, 12 Jul 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sun, 12 Jul 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन

‘मेरा वृक्ष मेरा धन’ योजना के तहत सरकारी विभागों ने जगह-जगह पौधे रोपे। उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कई स्थानों पर ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और जन प्रतिनिधि भी इसमें शामिल हुए।

विज्ञापन


प्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह ने कर्मचारियों के साथ बोहाला स्थित जीआइसी में पौधे रोपे। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत उन्हें बोहाला गांव आवंटित है, यहां 50 पौधे रोपे गए।
विज्ञापन


डीएफओ ने जिले के लोगों से अपील की कि मुख्यमंत्री  की इस योजना के तहत पेड़ लगाने के लिए डिमांड वन विभाग के पास शीघ्र भेजें।

कपकोट ब्लाक के दियाली कुरौली गांव में स्वजल परियोजना की ओर से पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, देवेंद्र कांडपाल, चंदन मलड़ा, नरेंद्र  बम आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीआईसी रवाईखाल में मेरा वृक्ष मेरा धन योजना के तहत  फलदार और छायादार प्रजाति के पौधे रोपे गए। परिसर में स्वच्छता अभियान भी  चलाया गया और गोष्ठी हुई।

 प्रधानाचार्य आरएस मर्तोलिया के नेतृत्व में हुए  इस कार्यक्रम में बीएल माथुर, बीसी जोशी,  जोगा राम, हरीश उप्रेती, बीआर  लोबियाल, दानी राम, वीरेंद्र तिवारी, अनूप सचान, प्रकाश पाठक, दीपा पांडे,  पुष्पा धपोला, प्रवीण उपाध्याय, भुवन चंद्र जोशी आदि ने भाग लिया।

धरमघर वन  क्षेत्र में  नारायण दत्त पांडे की देखरेख में एक सौ पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में  विद्याधर जोशी, भवानी दत्त बिनवाल, पूरन पंत,पूरन जोशी,  श्रीप्रसाद टम्टा, कैलाश पंत, नेत्र सिंह, हुकम सिंह, किसन राम, देवी  दत्त, भूपाल सिंह आदि शामिल हुए।


बागेश्वर स्थित लोनिवि परिसर में  जिला  निर्माण समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र टंगड़िया, आरके पुनेठा, आनंद सिंह  दानू,दीपक पाठक, भुवन जोशी, दीपक तिवारी, मंगल सिंह ऐठानी, कुंदन खेतवाल,  नरेश उप्रेती आदि ने पौधे रोपे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed