फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Musiasain's hill shivered due to rain

बारिश से दरक गई मुसियासैंण की पहाड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Musiasain's hill shivered due to rain
इस तरह भूस्खलन की चपेट में आ गया बागेश्वर के मुसियासैंण को जाने वाला रास्ता और पहाड़ी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विगत दिनों हुई बारिश से कपकोट के महरगाड़ घाटी क्षेत्र के मुसियासैंण को जाने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। पहाड़ी से हुए भूस्खलन से काफी पेड़ धराशायी हो गए हैं। जिले में 18 और 21 जुलाई से बंद दो सड़कों पर अब तक यातायात बहाल नहीं हुआ है। यातायात बहाल न होने से करीब 10 हजार की आबादी को तकलीफ उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बारिश से महरगाड़ घाटी के लोगों के लिए भारी दिक्कतें खड़ी कर दी हैं। भूस्खलन से मुसियासैंण को जाने वाला रास्ता पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पहाड़ी में भूस्खलन होने से बड़ा सा हिस्सा दरक कर गिर गया है। कई पेड़ भूस्खलन की जद में आ गए हैं। हर तरफ मलबा पट गया है। पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने इलाके के दौरे से लौटकर बताया कि मुसियासैंण को जाने के लिए रास्ता नहीं बचा है। मलबे और बोल्डरों से गुजरना पड़ रहा है। प्रशासन और सरकार को लोगों की दिक्कतों को समझते हुए रास्ते की मरम्मत करानी चाहिए।
विज्ञापन

बात मोटर मार्गों की करें तो कंधार-सिरमोली-लोहागड़ी सड़क पर बीते 21 जुलाई से यातायात बाधित है। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से यातायात बाधित हुआ है। इस स्थान पर मोटर पुल नहीं है। नदी तल से वाहनों की आवाजाही होती है। बीते 18 जुलाई को कपकोट से कर्मी जाने वाली सड़क पुलिया क्षतिग्रस्त होने से बंद हो गई थी। अब तक सड़क पर पुलिया का निर्माण नहीं हो सका है। यातायात बाधित होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी में बही महिलाओं को नहीं चला पता
बागेश्वर। नदी में बही महिलाओं का रविवार को भी कोई पता नहीं चला है। बीते 19 जुलाई को आरे निवासी एक बुजुर्ग महिला ने सरयू नदी में छलांग लगा दी थी। वह नदी के बहाव के साथ बह गई थी। बीते शुक्रवार को द्यागण निवासी एक महिला गोमती नदी में नहाने गई थी। महिला घर नहीं लौटी। महिला के चप्पल नदी किनारे मिले थे। उसी दिन गोमती नदी में एक महिला को बहते हुए देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि नदी किनारे नहाने गई महिला बहाव की चपेट में आ गई होगी। परिजनों की ओर से पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। फायर सर्विस के जवानों ने दोनों महिलाओं की खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला।

गधेरे में बही बालिका के शव का हुआ पोस्टमार्टम
बागेश्वर। शनिवार को कपकोट के बेलंग गधेरे में बही धौलानी निवासी बालिका गरिमा (15) के शव का रविवार को पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद बालिका का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed