फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Munni Rawat will get state level Anganwadi award

Bageshwar News: मुन्नी रावत को मिलेगा राज्यस्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार

Tue, 02 Sep 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 02 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Munni Rawat will get state level Anganwadi award
मुन्नी रावत 

विज्ञापन

बागेश्वर। गरुड़ तहसील के पिंगलो की मुन्नी रावत का चयन राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए हुआ है। उन्हें चार सितंबर को देहरादून में सम्मानित किया जाएगा।



मुन्नी वर्ष 2011 से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर तैनात हैं। उन्होंने छोटे बच्चों को केंद्र से जोड़ने में उत्कृष्ट कार्य किया। उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए पोषण का भी पूरा ध्यान रखा। धात्री महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए बाल विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अभियान को एक नई गति दी।
विज्ञापन




केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का महिलाओं को लाभ दिलाया। कन्याओं को नंदा गौरा योजना का लाभ दिलाकर उच्च शिक्षा के लिए उनकी मदद की। कोविड काल के दौरान भी उन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुन्नी ने बताया कि उन्हें कपकोट में हुए चेली-बेटी कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया था। इससे पूर्व एक बार डीएम भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। वर्तमान में उनके आंगनबाड़ी केंद्र में 20 बच्चे हैं। केंद्र के साथ-साथ खेतीबाड़ी और पशुपालन का कार्य भी करती हैं। पति हरीश सिंह रावत और परिवार का उन्हें पूरा सहयोग मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed