फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Municipality met with businessmen

व्यापारियों के साथ पालिका की बैठक हुई

Sun, 21 Jun 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sun, 21 Jun 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
Municipality met with businessmen

व्यापार कर को लेकर नगर पालिका परिषद और व्यापारियों के बीच बैठक हुई व्यापक चर्चा के बाद तय हुआ कि पालिका ने पिछले दिनों जो कर बढ़ाए थे, उन्हें लागू नहीं किया जाएगा। पूर्व से चल रहे दरों के आधार पर ही कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


इसी के साथ दोनों पक्षों के मध्य मतभेद खत्म हो गए। नगर पालिका की आम बैठक में पिछले दिनों सभी तरह के करों में बढ़ोतरी की गई थी। इससे व्यापारी नाराज थे और बढ़े हुए करों का विरोध कर रहे थे। बाद में नगर पालिका ने इस संबंध में पुनर्विचार का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को नगर पालिका परिषद और व्यापारियों के मध्य आम बैठक हुर्ई। कर निर्धारण को लेकर लंबी मंत्रणा की गई। बैठक में तय हुआ कि फिलहाल पालिका नए कर नहीं लगाएगी। पूर्व के अनुसार ही सभी तरह के कर वसूले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पालिकाध्यक्ष गीता रावल, अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत, पंकज पांडे, हरीश सोनी, उमेश फुलारा, नवीन साह, सूरज जोशी, प्रकाश साह, प्रकाश जोशी, दीप जोशी, नंदी परिहार, भूपेंद्र जोशी, नागेश्वरी जोशी, अनिल कार्की, गोविंद जगाती आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed