फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Municipality honored 38 cleanliness heroes

Bageshwar News: नगरपालिका ने किया 38 स्वच्छता वीरों का सम्मान

Mon, 02 Oct 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 02 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Municipality honored 38 cleanliness heroes
पालिका सभागार में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के समापन कार्यक्रम के कप्तान आलोक पांडेय को सम्मानित
बागेश्वर। नगरपालिका के 15 सितंबर से चलाए जा रहे स्वच्छता सेवा पखवाड़े का समापन हो गया है। समापन दिवस पर पखवाड़े के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 लोगों को नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत वृहद स्वच्छता अभियान के अलावा स्वास्थ्य शिविर, साइकिल रैली, चौराहे और नुक्कड़ों पर वीडियो जागरूकता समेत कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में गीले कूड़े से खाद बनाने वाले दिनेश जोशी, मंजू देवी, चंद्र प्रकाश मिश्रा, चंपा जोशी, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने वाले गोविंद जगाती, संजय वर्मा, केदारनाथ सोनी, विपिन लाल साह, शरीफ अहमद, पर्यावरण मित्र विकास, तेजपाल, मदन लाल, कमला देवी, सतीश, घर-घर कूड़ा उठाने वाली गंगा देवी, संतोषी देवी, सीता देवी, लक्ष्मी देवी, दुर्गा देवी, पालिका के सुपरवाइजर राकेश कुमार, रामगोपाल, स्वयं सहायता समूह की प्रेमा उपाध्याय, संगीता साह, सफाई निरीक्षक राजवीर, रजत कुमार, स्वच्छता जागरूकता स्वयंसेवी कुंदन लाल, स्वच्छता पखवाड़ा टीम के कप्तान आलोक पांडेय, सदस्य कैलाश प्रकाश चंदोला, कन्हैया वर्मा, व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव हरीश सोनी, राइंका प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी, फड़ कल्याण समिति के सचिव भीम कुमार, जन कल्याण समिति के किशन सिंह दानू और पालिका के ब्रांड एंबेसडर किशन सिंह मलड़ा, संजय साह जगाती, किशन राम, भूपेंद्र जोशी को शॉल ओढ़ाकर, प्रतीक चिह्न और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed