{"_id":"b3eba2547b3869928a5fb65c188ba2a5","slug":"multipurpose-camp-31-complaints-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुउद्देशीय शिविर में 31 शिकायतें दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुउद्देशीय शिविर में 31 शिकायतें दर्ज
ब्यूरो /अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Mon, 30 Nov 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय हाईस्कूल मथुरों-पाटली में रविवार को बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों की 31 शिकायतें दर्ज हुईं। एसडीएम और विधायक की पहल पर अधिकतर शिकायतों का निराकरण मौके पर किया गया।
विज्ञापन
विधायक चंदन दास ने अधिकारियों, कर्मचारियों से जनता की समस्याएं सुलझाने को कहा। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को गंभीरता से न लेने वाले लोकसेवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बहुउद्देशीय शिविर में अधिकतर समस्याएं बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में रसद न मिलने की थी। एसडीएम ने कहा कि शासन स्तर की समस्याओं का निराकरण करने को शासन को लिखा जाएगा। विधायक दास ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जनता की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन
शिविर में दौरान परित्यक्ता पेंशन के चार, किसान पेंशन के दो, वृद्धावस्था के सात, विधवा के दो, विकलांग पेंशन के सात आवेदन पत्र स्वीकृत किए गए। डीडीओ डॉ. महेश कुमार ने ग्रामीणों को ग्राम्य विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
वहां तहसीलदार पदम सिंह मेहरा, वन रेंजर श्याम सिंह करायत, एडीओ पंचायत हरीश पिल्खवाल, जिपं सदस्य पुष्पा कोरंगा, शिव सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह बोरा, ग्राम प्रधान विपिन जोशी, आशा कबडोला, बहादुर कोरंगा समेत विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
29जीआरडी 02पी... मथुरों गरुड़ में बहुउद्देशीय शिविर में मंचासीन अधिकारी, जनप्रतिनिधि।