फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Multicultural cultural programs presented by children in the annual festival

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने प्रस्तुत किए बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम 

Sat, 08 Apr 2017 11:18 PM IST
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Multicultural cultural programs presented by children in the annual festival
गरुड़ के शहीद राम सिंह बोरा जूहा में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
 शहीद राम सिंह बोरा राजकीय जूनियर हाइस्कूल भगरतोला वार्षिकोत्सव में बच्चों ने कुमाऊंनी और गढ़वाली नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को थिरकरने को मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन



कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक चंदन राम दास ने किया। उन्होंने कहा कि राजकीय शहीद  राम सिह बोरा जूनियर हाइस्कूल के हेड टीचर और शिक्षकों के अथक प्रयास से इस स्कूल के बच्चों ने समय- समय पर जिला और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं और नवाचार में प्रथम  स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने स्कूल में जिला योजना से पांच लाख रुपये की लागत से सभागार निर्माण करने , विधायक निधि से स्कूल को दो प्रोजेक्टर और एक कंप्यूटर देने की  घोषणा की। स्कूल का शीघ्र उच्चीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन



विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य  शिव सिंह बिष्ट ने स्कूल के विकास के  लिए बीस हजार देने की घोषणा की। स्कूल के हेड टीचर महेश पंत ने स्कूल की वार्षिक आख्या पढ़ी। डीईओ आकाश सारस्वत ने स्कूल के शैक्षिक वातावरण की सराहना की। बच्चों ने  कुमाऊंनी और गढ़वाली लोक गीत और नृत्य कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। संचालन  बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी ने किया। मोहन सिंह बोरा, हरी दत्त जोशी, केदार सिंह बोरा, चंदन सिंह बोरा, शोभा बोरा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed