फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   MPs not only teachers in Adarsh village, SUPEE college, villagers performed

सांसद आदर्श गांव सूपी के कॉलेज में शिक्षक ही नहीं, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 

Mon, 10 Jul 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 10 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
MPs not only teachers in Adarsh village, SUPEE college, villagers performed
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सूपी के ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

सांसद आदर्श ग्राम पंचायत सूपी के राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य और शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गुस्साए लोगों ने सोमवार को डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि मांगों पर एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। 

विज्ञापन


डीएम को दिए ज्ञापन में सूपी क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा है विद्यालय में 348 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। यहां प्रधानाचार्य का पद वर्ष 2007 से और  प्रवक्ता, सहायक अध्यापकों के पद भी लंबे समय से खाली पड़े हैं। शिक्षक  नहीं होने से  बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने डीएम से मामले को गंभीरता से लेने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने एक सप्ताह के भीतर मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में जिपं सदस्य भागीरथी देवी, ग्राम प्रधान यशपाल टाकुली, शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष गोविंद सिंह, प्रधानों मेें चंद्रा देवी, मोहन सिंह, बीडीसी सदस्य यशपाल सिंह, चामू देवली, कृष्ण कुमल्टा, हरीश कुमल्टा, प्रदीप सिंह, खड़क सिंह, नवीन सिंह, धन सिंह, नवीन, किशोरी लाल, हीरा सिंह और मोहन सिंह आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed