{"_id":"614cc85c8ebc3e06186024b1","slug":"mp-tamta-takes-meeting-bageshwar-news-hld439037573","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीक का उपयोग कर गुणवत्तायुक्त शिक्षा मुहैया कराएं शिक्षक: टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीक का उपयोग कर गुणवत्तायुक्त शिक्षा मुहैया कराएं शिक्षक: टम्टा
विज्ञापन
बागेश्वर में अधिका रियों की बैठक लेते सांसद अजय टम्टा।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सांसद अजय टम्टा ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला निगरानी समिति की बैठक ली। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों से पलायन को रोकने के लिए शिक्षा के स्तर में सुधार लाने को कहा। प्रतिस्पर्द्धा के दौर में तकनीक का प्रयोग करते हुए छात्र-छात्राओं को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने को कहा।
टम्टा ने सीईओ से समग्र शिक्षा प्रारंभिक एवं माध्यमिक के तहत भारत सरकार से अनुमोदित धनराशि का उपयोग संबंधित योजनाओं में करने को कहा। डीएम विनीत कुमार ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में भी किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी। बैठक में जिपं अध्यक्ष बंसती देव, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, प्रदेश संयोजक कुंदन परिहार, सीडीओ डीडी पंत, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत आदि थे।
मध्याह्न योजना की जानकारी ली
बागेश्वर। सांसद टम्टा को सीईओ पदमेन्द्र सकलानी ने बताया कि मध्याह्न योजना (एमडीएम) के तहत जिले में 786 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 19776 छात्र-छात्राओं को लाभ मिल रहा है। जिसमें प्राथमिक में 11184, उच्च प्राथमिक में 8592 छात्र-छात्राएं है। 1076 भोजन माताएं कार्यरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण छात्र-छात्राओं को मानक के अनुरूप उनके घरों में ही खाद्यान्न एवं कुकिंग कॉस्ट उपलब्ध कराई गई। प्राथमिक में 4.97, और उच्च प्राथमिक में 7.45 रुपये रोजाना प्रति छात्र की दर से छात्रों/अभिभावको खाते में हस्तांतरित किया जा रहा है। योजना के तहत बागेश्वर ब्लॉक में 40.39 लाख गरुड़ में 31.77 और कपकोट में 36.67 लाख की धनराशि उपलब्ध करायी गई। बागेश्वर में छात्र-छात्राओं को 812.99 क्विंटल गरुड़ में 639.50 और कपकोट में 738.06 क्विंटल राशन वितरित किया गया।
विज्ञापन
एक करोड़ छह लाख का अनुमोदन
बागेश्वर। बैठक मे 94 माध्यमिक विद्यालयों के लिए समग्र शिक्षा के तहत विद्यालय अनुदान एवं खेल अनुदान, कार्मिको का वेतन एवं अन्य गतिविधियों के संचालन के लिए एक करोड़ छह लाख रुपये की राशि अनुमोदित की गई। बागेश्वर के माध्यमिक विद्यालयों के लिए 26.50 लाख, गरुड़ के लिए 18 लाख 75 हजार, कपकोट के लिए 25 लाख, 25 हजार सहित कुल 70 लाख 50 हजार का अनुमोदन किया गया। जिसमें विद्यालय अनुदान में 47 लाख तथा खेल अनुदान में 23 लाख, 50 हजार का अनुमोदन हुआ। शेष राशि वेतन और अन्य गतिविधियों के लिए अनुमोदित की गई।