फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   MP approved three lakhs for Bhadratunga site development

Bageshwar News: भद्रतुंगा स्थल विकास के लिए सांसद ने मंजूर किए तीन लाख

Tue, 09 May 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 09 May 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
MP approved three lakhs for Bhadratunga site development
बागेश्वर के भद्रतुंगा में कथा श्रवण करते सांसद अजय टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण
बागेश्वर/कपकोट। सांसद अजय टम्टा ने भद्रतुंगा स्थल विकास के लिए सांसद निधि से तीन लाख रुपये देने की घोषणा की है। सांसद ने कहा कि भद्रतुंगा के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय भ्रमण पर पहुंचे सांसद ने कपकोट और सूपी में स्थानीय जनता के साथ ही कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार गरीब तबके का विशेष ध्यान रख रही है। कोरोना संक्रमण के बाद से लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। उज्जवला योजना लागू कर महिलाओं को चूल्हे से निजात दिलाई है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार प्राथमिकता से कदम उठा रही है। सरकार ने कपकोट के तमाम संचार विहीन इलाकों को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ दिया गया है। संचार विहीन अन्य इलाकों के लिए मोबाइल टॉवर स्वीकृत कराए गए हैं।
विज्ञापन

सूपी भ्रमण के बाद सांसद ने भद्रतुंगा में चल रहे श्रीराम महायज्ञ में शिरकत की। महामंडलेश्वर अभिराम दास त्यागी के साथ ही भद्रतुंगा पहुंचे संतों के साथ ही श्रद्धालुओं से मुलाकात की। उन्होंने भद्रतुंगा में स्थल विकास की घोषणा की। कहा कि भद्रतुंगा आने वाले समय में न केवल बागेश्वर जिले बल्कि राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शुमार होगा। भद्रतुंगा के विकास के लिए प्रदेश सरकार भी वचनबद्ध है। भ्रमण में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, विधायक सुरेश गढि़या, भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह परिहार, प्रकाश सिंह ऐठानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed