फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Movement was obstructed due to rising water level of Ason Gadhera

Bageshwar News: असों गधेरे का जलस्तर बढ़ने से बाधित रही आवाजाही

Thu, 11 Jul 2024 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 11 Jul 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Movement was obstructed due to rising water level of Ason Gadhera
कपकोट में भारी बारिश के बाद उफान पर आया असों गधेरा और फंसे लोग। संवाद
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के असों गधेरे का जलस्तर बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चे, शिक्षक और सरकारी विभागों के कर्मचारी कई घंटे फंसे रहे। जिला मुख्यालय आने वाले यात्रियों को भी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार रात से क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण गधेरे का जलस्तर काफी बढ़ गया। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और सरकारी कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और तहसील क्षेत्र से जिला मुख्यालय आने वाले लोगों को कई घंटे तक जलस्तर कम होने का इंतजार करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालक पौने नौ बजे बाद ही गधेरे को पार कर सके। बता दें कि क्षेत्रवासी लंबे समय से गधेरे पर पुल या कलमठ बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

एसडीएम अनुराग आर्य ने बताया कि असों गधेरे पर भारतमाला परियोजना के तहत ओवर ब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। ओवर ब्रिज बनने के बाद क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से निजात मिल जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed