फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Movement to shift college to new building

कॉलेज को नए भवन में शिफ्ट करने को दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Movement to shift college to new building
कांडा डिग्री कॉलेज को नए भवन में शिफ्ट करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे विद्यार्थी। संवाद न्यूज ? - फोटो : BAGESHWAR
कांडा (बागेश्वर)। कांडा महाविद्यालय के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को नए भवन में शिफ्ट करने के लिए धरना दिया। अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम से करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष संतोषी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने प्राचार्य मधुलिका पाठक को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि महाविद्यालय का पुराना भवन जीर्णशीर्ण हो चुका है। कक्षा में बैठने पर भवन के गिरने का खतरा बना रहता है। इसके क्षतिग्रस्त होने पर विद्यार्थियों की जान जोखिम पड़ सकती है। कहा है कि नया भवन बनने के बावजूद विद्यार्थियों को शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। छात्राओं ने कॉलेज परिसर में धरने पर बैठकर नए भवन में शिफ्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा है कि महाविद्यालय में अंतिम वर्ष की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से करवाई जाए। विद्यार्थियों की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है, उसी प्रकार परीक्षा ऑनलाइन करने से विद्यार्थी कोरोना के खतरे से बच सकते हैं। मांगों की अनदेखी होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। धरने पर बैठने वालों में छात्रसंघ उपाध्यक्ष वंदना नेगी, सह सचिव नीलम आर्या, कला संकाय प्रतिनिधि किरन कांडपाल आदि शामिल थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed