{"_id":"737843430096fafb38a665d21c389c4a","slug":"motorway-will-nainiudiar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के आश्वासन पर माने ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के आश्वासन पर माने ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक के आश्वासन पर नैनी उडियार के ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया है। नैनी उडियार गांव के लिए मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत मोटर मार्ग बनाया जाएगा। नैनी-उड़ियार गांव सड़क से नहीं जुड़ पाया है। सड़क बनाने की मांग को पिछले 40 दिनों से ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल विधायक नारायणराम दास से मिला। वार्ता के दौरान विधायक ने ग्रामीणों को मार्च माह तक मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत मोटर मार्ग निर्माण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विधायक की ओर से मिले आश्वास के बाद ग्रामीणों ने 40 दिनों से चले आ रहे धरना, प्रदर्शन को समाप्त कर दिया। शिष्टमंडल में गोविंद सिंह, केदार सिंह, बलवंत सिंह, जगत सिंह आदि ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन