फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Motor man sprung from the bridge into the river Sarayu Ufnai

मोटर पुल से उफनाई सरयू नदी में कूदा युवक 

Tue, 12 Jul 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 12 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन

 सरयू मोटर पुल से एक अज्ञात युवक नदी में कूद गया। ऊफनाई नदी में युवक की काफी देर तक खोजबीन की गई परंतु कोई पता नहीं चल सका। हालांकि घटना के कुछ देर बाद लोगों ने पुलिस को युवक के नदी से तैरकर सकुशल निकलने सूचना दी है। युवक अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाया है।

विज्ञापन


 मंगलवार की शाम को लगभग छह बजे एक युवक सरयू मोटर पुल के नीचे लटक गया। युवक ने नीले रंग की टीशर्ट व काली जींस पेंट पहनी थी। युवक को पुल से नीचे लटकता देख आसपास लोगों में हड़कंप मच गया। झूला पुल व आसपास मौजूद लोगों ने उसे सावधानी से ऊपर चढ़ने को कहा। परंतु गार्डर से लटका युवक देखते ही देखते नदी में गिरने के बाद नजरों से ओझल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड के जवानों ने नदी में बिलौना तक ढूंढ़खोज की परंतु सरयू नदी के ऊफान पर होने से युवक का कोई पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


इधर घटना के एक घंटे बाद  कुछ लोगों ने बागेश्वर कोतवाली पुलिस को युवक के नदी से तैरकर सकुशल बाहर निकलकर कांडा रूट की ओर जाने की सूचना दी। युवक को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम भेजी गई। इस सूचना के बाद नदी में खोज अभियान चलाने वाले जवान भी लौट आए। देर शाम तक युवक पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed