{"_id":"6429c9984285e569cb0e77df","slug":"motor-bridge-will-be-built-in-bhakuna-to-connect-nachni-in-pithoragarh-district-bageshwar-news-c-8-1-100855-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पिथौरागढ़ जिले के नाचनी को जोड़ने के लिए भकूना में बनेगा मोटर पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पिथौरागढ़ जिले के नाचनी को जोड़ने के लिए भकूना में बनेगा मोटर पुल
Sun, 02 Apr 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। पिथौरागढ़ जिले की सीमा पर बसे भकूना में पांच साल बाद पुल का निर्माण होगा। वर्ष 2018 में बरसात के दौरान यहां बना झूलापुल ध्वस्त हो गया था। उस स्थान पर अब मोटर पुल बनेगा। इसके लिए शासन ने 35.80 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
वर्ष 2018 की बरसात में भकूना और पिथौरागढ़ जिले के नाचनी के बीच रामगंगा नदी पर बना झूलापुल बह गया था। तब से ट्राॅली के जरिये दोनों जिलों के बीच आवाजाही हो रही थी। रामगंगा नदी में पुल न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बागेश्वर जिले के भकूना क्षेत्र के विद्यार्थी नाचनी के स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। रामगंगा पार करने के लिए विद्यार्थियों को ट्राॅली का सहारा लेना पड़ रहा था।
इसके अलावा सामान ढोने के लिए रामगंगा के उस पार से पांच किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी। इलाके के लोग लगातार रामगंगा नदी पर मोटर पुल बनाने की मांग कर रहे थे। अब पुल बनाने की स्वीकृति मिलने से लोगों में खुशी है। कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या ने बताया कि शासन ने स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष 25 लाख रुपये लोनिवि को अवमुक्त कर दिए हैं। जल्द ही पुल निर्माण के लिए टेंडर निकाले जाएंगे।