फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   More Voting in Bageshwar

बागेश्वर के मटियोली और कपकोट के टकनार बूथ पर हुआ सबसे कम मतदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
More Voting in Bageshwar
More Voting in Bageshwar
बागेश्वर। बागेश्वर और कपकोट विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थलों में न्यूनतम 41 से अधिकतम 82 प्रतिशत तक मतदान हुआ। अधिकतर मतदान केंद्रों में 50 से 70 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे कम मतदान बागेश्वर के मटियोली में 41.72 फीसदी और कपकोट के टकनार में 43.72 प्रतिशत हुआ। जिले के सबसे अधिक मतदान प्रतिशत वाला बूथ बागेश्वर का मेहनरबूंगा और कपकोट का आरे रहा। मेहनरबूंगा में 77.27 प्रतिशत और आरे में 82.93 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के न्यूनतम मतदान वाले बूथ मटियोली में पंजीकृत 501 मतदाताओं में 209 ने मतदान किया। वहां पंजीकृत 258 पुरुषों में से 98, 243 महिलाओं में से 111 ने वोट डाला। बूथ में पुरुषों का मतदान प्रतिशत 37.98, महिलाओं का 45.68 प्रतिशत रहा। बागेश्वर विस क्षेत्र के मेहनरबूंगा बूथ में 418 मतदाता पंजीकृत थे, 323 ने मतदान किया। बूथ में पंजीकृत 206 पुरुषों में से 147, 212 महिलाओं में से 176 ने मताधिकार का प्रयोग किया। बूथ में पुरुष मतदाताओं का वोट प्रतिशत 71.36, महिला मतदाताओं का वोट प्रतिशत 83.02 रहा।
विज्ञापन

कपकोट के न्यूनतम मतदान वाले बूथ टकनार में पंजीकृत 215 मतदाताओं के सापेक्ष केवल 94 लोगों ने वोट डाला। बूथ में मतदान के लिए 108 पुरुष, 107 महिला मतदाता पंजीकृत थे। चुनाव में 46 पुरुष, 48 महिलाओं ने ही भागीदारी की। मतदान में पुरुषों का मत प्रतिशत 42.59, महिलाओं का 44.86 प्रतिशत रहा। आरे के मतदान केंद्र में पंजीकृत 668 मतदाताओं के सापेक्ष 554 ने मतदान किया। इस बूथ में 315 पुरुषों में से 247, 353 महिला मतदाताओं में से 307 ने मताधिकार का प्रयोग किया। बूथ में पुरुषों का मतदान प्रतिशत 78.41, महिलाओं का 86.97 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर विस क्षेत्र
मतदान प्रतिशत बूथों की संख्या
40 से 50 प्रतिशत 08
50 से 60 प्रतिशत 76
60 से 70 प्रतिशत 91
70 से 78 प्रतिशत 13
कपकोट विस क्षेत्र
मतदान प्रतिशत बूथों की संख्या
40 से 50 प्रतिशत 04
50 से 60 प्रतिशत 65
60 से 70 प्रतिशत 104
70 से 80 प्रतिशत 13
80 प्रतिशत से अधिक 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed