{"_id":"6a61179af34d7684f0059236","slug":"more-than-two-and-a-half-thousand-devotees-visited-jageshwar-dham-bageshwar-news-c-232-1-alm1019-146399-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जागेश्वर धाम में ढाई हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जागेश्वर धाम में ढाई हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Thu, 23 Jul 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। श्रावणी मेले के दौरान बुधवार को विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दिनभर में ढाई हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान जागनाथ के दर्शन कर मंदिर समूह में पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।
श्रावण मास के चलते प्रतिदिन उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार बुधवार को 35 पार्थिव पूजन और रुद्राभिषेक संपन्न कराए गए। पूरे दिन मंदिर परिसर ''हर-हर महादेव'' के जयघोष से गुंजायमान रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह व आस्था के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ मंदिर समिति की ओर से दर्शन और पूजा-अर्चना की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं।