फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   More than 500 vehicles on election duty, passengers troubled

Bageshwar News: 500 से अधिक वाहन चुनाव ड्यूटी पर, यात्री परेशान

Tue, 22 Jul 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 22 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
More than 500 vehicles on election duty, passengers troubled
बागेश्वर। जिले के 405 मतदान केंद्रों में बृहस्पतिवार को मतदान होगा। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां ब्लॉक मुख्यालयों से रवाना होगी। दूरस्थ क्षेत्र की 48 पोलिंग पार्टियां कपकोट ब्लॉक से मंगलवार को रवाना कर दिया है।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक ले जाने और अन्य कार्यों के लिए जिले में 500 से अधिक वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। इसके चलते यात्रियों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रोडवेज ने अतिरिक्त सेवाओं के संचालन की तैयारी की है।
विज्ञापन

जिले के मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए यातायात नोडल एआरटीओ अमित कुमार ने टीम के साथ बीते पांच जुलाई से ही वाहनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया था। वर्तमान में केमू की 40 बसों का हायर किया गया है जिनमें नजदीकी क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों और बाहरी जिलों के लिए संचालित होने वाली 475 टैक्सियों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। इसके चलते जिले के आंतरिक मार्गों और बाहरी मार्गों पर यात्रा करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जिले से केमू की नियमित संचालित होने वाली 24 सेवाओं की संख्या में भी गिरावट आई है। बसों की कमी के चलते मंगलवार को महज 15 सेवाओं का ही संचालन हुआ।
केमू के स्टेशन प्रभारी ने बताया कि बसों की संख्या कम होने से बुधवार और बृहस्पतिवार को सेवाओं की संख्या में और गिरावट आएगी।

कोट
पंचायत चुनाव में रोडवेज से कोई भी वाहन ड्यूटी पर नहीं है। सभी सेवाओं का निर्धारित समय पर संचालन किया जाएगा। यात्रियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त सेवाओं के संचालन की भी तैयारी की जा रही है। नरेंद्र गौतम, एआरएम, रोडवेज डिपो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed