फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   More Garbage in Bageshwar

Bageshwar News: बागेश्वर में सड़क तक बिखर रहा कूड़ा

Sat, 25 Mar 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 25 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
More Garbage in Bageshwar
बागेश्वर। बागनाथ की नगरी में करीब 80 क्विंटल कूड़ा बागेश्वर-दफौट सड़क पर मालता में पुलिस लाइन के पास एक ही स्थान पर डाला जा रहा है। इसके किनारे टिन लगी न होने के कारण कूड़ा सड़क तक बिखर रहा है। कूड़ा निस्तारण स्थल को पालिका व्यवस्थित नहीं कर रही है। इससे पुलिस लाइन के कर्मचारी भी परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर के कूड़े के निस्तारण के लिए कूड़े का मैदान तो नहीं बना है लेकिन अस्थायी कूड़ा निस्तारण स्थल को भी पालिका व्यवस्थित नहीं कर रही है। नगर से रोजाना निकलने वाले करीब आठ टन कूड़े को पुलिस लाइन के पास बागेश्वर-दफौट सड़क के किनारे गिराया जा रहा है। नगरपालिका ने कूड़ा निस्तारण स्थल की घेराबंदी तक नहीं की है। कूड़ा निस्तारण स्थल के किनारे टिन तक नहीं लगी है। इस कारण सड़क तक कूड़ा बिखरा रहता है।
विज्ञापन

वर्ष 1960 के दशक में अस्तित्व में आए निकाय की शुरुआत से ही कूड़ा निस्तारण की समस्या बनी है। अमर उजाला पिछले तीन साल से यह मामला लगातार उठा रहा है। अब जाकर पालिका ने कूड़े का मैदान बनाने की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शहरी विकास मंत्रालय को सौंपी है। इसके लिए पगना में 0.813 हेक्टेयर जमीन चयनित है। यह जमीन पालिका के नाम पंजीकृत हो गई है। इसमें संसाधन जुटाने के लिए तीन करोड़ सात लाख रुपये की मांग की गई है। पालिका को इसकी मंजूरी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन










पालिका के ईओ को कूड़ा निस्तारण स्थल को टिन से ढकने के निर्देश दिए जाएंगे ताकि कूड़ा बिखरा न रहे। इस काम को प्राथमिकता से कराया जाएगा। - अनुराधा पाल, डीएम, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed