फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   More Covid Case in Bageshwar

बागेश्वर में आए कोरोना के 104 मामले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
More Covid Case in Bageshwar
More Covid Case in Bageshwar
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों ने अब तक सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। सोमवार को जिले में संक्रमण के 104 मामले आए हैं। वर्तमान में जिले में 237 संक्रमित हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 886 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। सैपलिंग की दर बढ़ने के साथ ही संक्रमितों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। एक सप्ताह पहले तीन सौ से 350 सैंपल जिले से जांच के लिए भेजे जा रहे थे। अब अधिक लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। जिले में रविवार को 36 संक्रमित मिले थे। शनिवार को 65, शुक्रवार को 13 और बृहस्पतिवार को 62 लोगों में संक्रमण पाया गया था।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बाद भी जिले में कोविड नियमों का पालन नहीं हो रहा है। वर्तमान में जिले में 237 संक्रमित मरीजों में से दो का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है। 235 मरीज घर में आइसोलशन में हैं। जिले में अब तक कोरोना के 6474 पॉजिटिव केस आए हैं। जिनमें से 6181 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक 56 लोगों की मृत्यु कोरोना से हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा में मिले 70 लोग कोरोना पॉजिटिव
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में सोमवार को 70 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिला अस्पताल में तैनात एक वार्ड ब्वाय में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक की मौलेखाल शाखा में एक कर्मचारी के संक्रमित मिलने पर बैंक को तीन दिन के लिए उपभोक्ताओं के लिए बंद कर दिया गया है। सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है।
जिले में लगातार तीसरे दिन जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ गिरा है। पिछले दो दिनों में जहां जिले में 100 से अधिक लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वहीं,सोमवार को जिले में 70 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार सोमवार को हवालबाग में 30, ताकुला में दो, धौलादेवी में पांच, लमगड़ा में एक, चौखुटिया में सात, सल्ट में नौ, भिकियासैंण में एक, ताड़ीखेत में आठ और रानीखेत में आठ केस मिले।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिला अस्पताल में सोमवार को किसी मरीज या कर्मचारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। इधर, कोरोना संक्रमण के चलते सोमेश्वर और अल्मोड़ा के बाद अब मौलेखाल की भारतीय स्टेट बैंक शाखा में भी एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला है। सोमवार को एक बैंक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने पर बैंक को उपभोक्ताओं के लिए बंद कर दिया गया। बैंक प्रबंधन ने बताया कि बैंक को फिलहाल तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। सभी बैंक कर्मचारियों के जांच सैंपल भी लिए गए हैं। इससे पूर्व अल्मोड़ा और सोमेश्वर के चार बैंकों को भी कोविड संक्रमण के कारण बंद करना पड़ा था।
19 केंद्रों में 655 लोगों ने कराया टीकाकरण
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच जिले में टीकाकरण अभियान भी जोरशोर से चल रहा है। तीनों ब्लॉकों में 19 टीकाकरण केंद्र बने हैं। जहां 655 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।
नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. प्रमोद जंगपांगी ने बताया कि जिले में पहली, दूसरी और प्रीकॉशन डोज लगाई जा रही है। जिसके जिले जिला मुख्यालय सहित कपकोट, गरुड़, काफलीगैर, कांडा तहसीलों में केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, दूसरी डोज लगवाने के लिए लोगों को घर-घर जाकर भी प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिले में 68 लोगों को टीके की पहली डोज, 116 को दूसरी डोज और 471 लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बीच अब तक टीका नहीं लगाने वालों को जागरूक भी किया जा रहा है।

कोविड नियम तोड़ने वाले 277 के खिलाफ कार्रवाई
अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण की दर लगातार बढ़ने के बाद भी कोविड नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सोमवार को पुलिस ने जिले भर में अभियान चलाकर बगैर मास्क पहने घूम रहे 52 और सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले 225 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई कर उनसे 49,100 रुपये संयोजन शुल्क जमा करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed