{"_id":"58a0a9a84f1c1b5d36d840a4","slug":"monkeys-cut-in-gingarutola-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"घिंघारुतोला में कटखने बंदरों ने ग्रामीण को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घिंघारुतोला में कटखने बंदरों ने ग्रामीण को काटा
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 13 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
बंदर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिंघारूतोला गांव में कटखने बंदरों ने एक ग्रामीण को काटकर घायल कर दिया। घायल ग्रामीण का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। फसलों को तबाह कर रहे बंदरों द्वारा लोगों पर हमला करने से ग्रामीण भयभीत हैं।
घिंघारुतोला निवासी महेश राम शनिवार की शाम को खेतों में फलों और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे बंदरों को भगा रहा था। इसी दौरान कटखने बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। कटखने बंदरों ने पैर और कमर सहित शरीर के तमाम हिस्सों में बुरी तरह से काट दिया। उसकी चीख सुनकर आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर कटखने बंदर वहां से भागे। घायल महेश राम को परिजन उपचार के लिए बागेश्वर लाए। घिंघारूतोला के ग्रामीणों ने बताया कि बंदर फलों और फसलों को बुरी तरह से बर्बाद कर रहे हैं। इससे पहले भी कई लोगों को काट चुके हैं। ग्रामीणों ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।