{"_id":"5985f6b84f1c1ba5368b45bf","slug":"monkey-woke-up-to-midwife","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर ने अधेड़ को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर ने अधेड़ को किया घायल
गरुड़ (बागेश्वर)। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
बंदर के काटने से घायल अधेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन रेंज क्षेत्र बैजनाथ में एक बंदर ने एक अधेड़ को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की हालत गंभीर देख सीएचसी बैजनाथ के प्रभारी ने घायल को जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा को रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
जैसर निवासी दान सिंह (53) को दोपहर उसके घर के आंगन में बंदर ने बुरी तरह से काट दिया। अधेड़ के परिजनों ने लाठी डंडों के बल से बंदर को भगाया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी बैजनाथ लाए। अस्पताल के प्रभारी संजीव सरना ने बताया कि घायल व्यक्ति को बंदर ने बुरी तरह से काटा है।
विज्ञापन
अस्तपाल के प्रभारी ने गंभीर हालत देख उसे जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर कर दिया है। जैसर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता भूपाल सिंह रावत ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने के संबंध में कई बार कह दिया है, लेकिन विभाग ने ग्रामीणों की इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने वन विभाग से पीड़ित के उपचार के लिए तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन