{"_id":"5fbe549d8ebc3e9b7f070da0","slug":"monitoring-committee-reviewed-the-covid-care-center-bageshwar-news-hld405090573","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगरानी समिति ने लिया कोविड केयर सेंटर का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगरानी समिति ने लिया कोविड केयर सेंटर का जायजा
विज्ञापन
बागेश्वर के कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते निगरानी समिति के पदाधिकारी। संवाद न्
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण से संक्रमित व्यक्तियों को बेहतर चिकित्सा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उच्च न्यायालय के आदेश पर गठित जिला स्तरीय निगरानी समिति के पदाधिकारियों ने कोविड केयर सेंटर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार समिति के सदस्य प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट लक्ष्मण सिंह, प्रभारी एडीएम राकेश चंद्र तिवारी, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन गोविंद भंडारी ने कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधा और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने सेंटर में भर्ती 10 मरीजों से उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने कोविड केयर सेंटर में सभी सुविधाएं उपलब्ध होेने की बात बताई। समिति ने कोविड केयर सेंटर से निकलने वाले कूड़े का उचित निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहां जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।