{"_id":"67ed841a672a90e8f9010efc","slug":"money-stalls-multipurpose-parking-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-114527-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बजट के अभाव में अधूरी है बहुमंजिला पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बजट के अभाव में अधूरी है बहुमंजिला पार्किंग
Thu, 03 Apr 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर में निर्माणाधीन दोमंजिला पार्किग का कार्य बजट के अभाव में बीते पांच साल से रुका पड़ा है। पार्किंग नहीं होने से लोग अपने वाहनों को सड़कों के किनारे खड़ा करने को मजबूर हैं। आए दिन नगर की सड़कों पर जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नगर में बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए वित्तीय वर्ष 2020 में शासन ने गरुड़ रोड में 60 वाहनों की क्षमता वाले दोमंजिला पार्किंग निर्माण के लिए 2.12 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी। पहली किस्त के रूप में 50 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई। साल 2020 में पार्किंग का कार्य शुरू हुआ। 2021 में पार्किंग के भूतल का निर्माण हुआ।
अवशेष धनराशि का आवंटन नहीं होने से आगे का कार्य रुक गया। पालिका ने बजट मिलने की उम्मीद में 46 लाख रुपये अपने बजट से खर्च कर डाले। लेकिन अभी तक बजट का आवंटन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
बीते चार सालों से कार्य रुका हुआ है। पक्की पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से वाहन सड़क के किनारे पार्क होते हैं। सड़क किनारे वाहन पार्क होने से नगर में जाम लगता है।