फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mondlsera struggle committee performance

मंडलसेरा संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

Sat, 06 Aug 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Sat, 06 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mondlsera struggle committee performance
जूलूस निकालते मण्डलसेरा के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

 मंडलसेरा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर संघर्ष समिति का  धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। उपेक्षा से खिन्न संघर्ष समिति के सदस्यों ने शनिवार को नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन

मंडलसेरा में कुंती गधेरा, दोंगगाड़ गधेरा और भनार गधेरों का निर्माण कर बरसाती पानी के निकासी की व्यवस्था, पेयजल सुविधा, जीतनगर को शहरी विद्युत लाइन से जोड़ने, पुराने बिजली के पोलों को बदलने आदि मांगों को लेकर क्षेत्रवासियों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। शनिवार को समिति के सदस्यों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मंडलसेरा से लेकर कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। इसके बाद डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में समिति अध्यक्ष सुंदर धौनी, सचिव दीप चंद्र, बसपा अध्यक्ष सुंदर कुमार, बसंत कुमार, जगदीश सिंह आदि ग्रामीण शामिल थे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed