फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mondlsera bypass road in poor condition

मंडलसेरा में बाईपास सड़क की हालत खराब

Mon, 30 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 30 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mondlsera bypass road in poor condition

नगर से लगे मंडलसेरा में नव निर्मित बाईपास सड़क की हालत दयनीय हो गई है। सड़क पर सोलिंग और डामर नहीं होने के कारण जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इनमें पानी भर जाने के कारण गंदगी की भी बढ़ रही है। बारिश के मौसम में इस मार्ग पर पैदल चलना भी कठिन हो जाता है।

विज्ञापन


भागीरथी से मंडलसेरा होते हुए  आरे तक 6 किमी लंबी बाईपास सड़क का निर्माण 2011 में हो गया था। सड़क कटने  के बाद इस पर वाहनों का संचालन शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक सड़क पर सोलिंग और डामर नहीं हो सका है, जिससे तमाम तरह की समस्याएं खड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन


ग्रीष्मकाल में वाहन चलने पर मिट्टी और धूल आसपास के घरों में घुस  जाती है। बारिश के मौसम में सड़क पर कीचड़ भर जाता है। गड्ढों में पानी भर जाने के कारण वाहनों के संचालन में कठिनाई होती है। टायरों से उछलता कीचड़ लोगों की मुसीबत का सबब बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश में पानी भर जाने के कारण इस सड़क पर पैदल चलना दूभर हो जाता है। सड़क पर नालियों का भी  निर्माण नहीं हुआ है। कई घरों का पानी रोजाना सड़क पर बहता रहता है।

 मंडलसेरा निवासी भुवन चौबे ने बताया कि स्थानीय लोग कई बार लोनिवि अधिकारियों को इस बारे में बता चुके हैं, लेकिन सड़क की दशा नहीं सुधारी जा रही है। लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि आगे के कार्यों के लिए यह सड़क एडीबी आपदा खंड को सौंपी गई है।

वहीं कपकोट में चीराबगड़-पोथिंग सड़क की हालत बदतर हो गई है। ग्रामीणों ने सड़क की हालत शीघ्र ठीक न होने पर 15 दिसंबर से आंदोलन की चेेतावनी दी है। ग्रामीणों ने बताया पीएमजीएसवाई की चीराबगड़-पोथिंग सड़क के किनारे टूटे हैं। गधेरों में कॉजवे नहीं बने हैं। पहाड़ से हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए दीवारें नहीं बनी हैं।

भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हिस्सों को भी ठीक नहीं किया जा सका है वर्षों पूर्व किया गया डामर कई जगह उखड़ चुुका है। सड़क का विस्तारीकरण का काम भी ठप है। सड़क की हालत शीघ्र सुधारने के लिए कई बार मांग कर दी है, लेकिन संबंधित विभाग सुन नहीं रहा है।


आंदोलन की चेेतावनी देने वालों में पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, ग्राम प्रधान चंपा देवी, बीडीसी सदस्य शोभा गढ़िया, संजय जोशी, जमन सिंह गढ़िया, हयात सिंह गढ़िया, सतीश जोशी आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed