फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   MLAs violating the rules of Corona Guidelines in Bageshwar

बागेश्वर में नेता कार्यक्रमों में इतने मशगूल कि कोरोना को ही गए भूल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
MLAs violating the rules of Corona Guidelines in Bageshwar
बागेश्वर। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर केंद्र, राज्य सरकार के साथ ही न्यायालयों की चिंता सामने आ रही है। एहतियातन कांवड़ यात्रा रद्द कर दी गई है लेकिन राजनीतिक दल कोविड नियमों का पालन कराने के प्रति गंभीर नहीं हैं। विधानसभा चुनावों की आपाधापी में राजनीतिक दल कोविड नियमों का पालन करने की बात भूल जा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में कांग्रेस ने महंगाई को लेकर पदयात्रा निकाली। कपकोट के विधायक के नेतृत्व में मनकोट-बसेत सड़क का शुभारंभ किया। आप ने पार्टी कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इन तीनों कार्यक्रमों में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामाजिक दूरी का पालन करना तो दूर, मास्क पहनने के नियम को भी दरकिनार कर दिया गया। किसी ने पहना भी था तो ठुड्डी या गले में लटका रखा था। सवाल यही है कि देश और प्रदेशों में सत्ता चलाने वाले राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता ही कोविड नियमों का पालन नहीं करेंगे तो आम लोगों से कैसे नियमों के पालन की अपेक्षा की जा सकती है। इस मामले में पुलिस, प्रशासन भी सवालों के घेरे में है। आम लोगों का चालान काटने वाले पुलिस, प्रशासन की चालानी कलम राजनीतिक दलों के आयोजनों पर नहीं चलती?
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा
बागेश्वर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय में महंगाई के विरोध में पदयात्रा निकाली। उन्होंने नारेबाजी करते हुए सरकार पर महंगाई रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने नुमाइशखेत मैदान से स्टेशन रोड स्थित गांधी पार्क तक निकाली गई पदयात्रा में महंगाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। गांधी पार्क में हुई सभा में जिला प्रभारी मुनेंद्र भदौरिया ने कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा महंगाई को मुद्दा बनाकर केंद्र में काबिज हुई। मोदी सरकार ने अपने दोनों कार्यकाल में महंगाई को कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। दूसरे महिला जिला प्रभारी सुमित्रा यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई में कैसे मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग अपने परिवार का भरण-पोषण करेगा, इसका भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गीता रावल, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव इंदिरा जोशी, राजेंद्र टंगड़िया आदि ने भी विचार रखे।
मनकोट-बसेत मोटर मार्ग का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन
बागेश्वर। बसेत के ग्रामीणों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से मांग कर रहे ग्रामीणों की सड़क की मुराद जल्द ही पूरी होने जा रही है। गांव के लिए बनने वाली 3.80 किमी लंबी सड़क का विधायक और जिपं अध्यक्ष ने शुभारंभ किया। विधायक ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में मानक और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने मनकोट-बसेत मोटर मार्ग का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया। मोटर मार्ग के पहले चरण का निर्माण 68 लाख 44 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। विधायक भौर्याल ने कहा कि सरकार प्रदेश के हर गांव को मोटर मार्ग से जोड़ने का काम कर रही है। उनकी विधानसभा में प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने का काम चल रहा है। बसेत गांव के लोगों को भी जल्द मोटर सुविधा मिलने जा रही है। कहा कि सड़क का निर्माण होने के बाद 500 परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। गांव के युवाओं के रोजगार के मौके भी पैदा होंगे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी, आनंद धपोला, मनोहर आर्या, रघुवीर दफौटी आदि मौजूद रहे।
आप की सरकार बनी तो निश्चित रूप से तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त
बागेश्वर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने कहा है कि प्रदेश में सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके साथ ही 24 घंटे बिजली देने की व्यवस्था की जाएगी।

बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक में बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार ने कहा कि देहरादून में हुए कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है। केजरीवाल ने किसानों को भी मुफ्त बिजली देने और पुराने बिजली के बिल माफ करने की गारंटी दी है। कहा है कि आम आदमी पार्टी जो घोषणा करती है, उस पर अमल करती है। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की घोषणा को जनजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सुंदर धौनी, ब्लाक अध्यक्ष महेश नगरकोटी, पूरन सिंह मेहता, बसंत लाल टम्टा, पुष्कर जोशी, महिपाल सिंह मेहता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed