फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   MLAs entrusted to MLA by DLE trainees

डीएलएड प्रशिक्षुुओं ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Sat, 22 Dec 2018 11:26 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Published by: Almora desk Updated Sat, 22 Dec 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
MLAs entrusted to MLA by DLE trainees
बागेश्वर में विधायक को ज्ञापन देते डीएलएड प्रशिक्षु। - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा विभाग की नियुक्तियों में बाहरी राज्यों के डीएलएड, बीएड व टीईटी प्रशिक्षुओं को मौका देने के निर्णय से डीएलएड प्रशिक्षुओं में रोष है। डायट में प्रशिक्षण ले रहे संस्थागत डीएलएड प्रशिक्षुओं ने शनिवार को विधायक चंदन राम दास को ज्ञापन सौंपा। दास ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मूल नियमावली के पंचम संशोधन को संशोधित कर पूर्ववत रखने की मांग की है।      
विज्ञापन

             
विधायक दास को दिए पत्र में प्रशिक्षुओं ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने प्राथमिक शिक्षक नियमावली 2012 के पंचम संशोधन से राज्य के बाहर से  डीएलएड, बीएड व टीईटी करने वाले अभ्यर्थियों को मौका देने से राज्य के बेरोजगारों का अहित होगा। सरकार के इस फैसले से डायट से प्रशिक्षण ले रहे 650 संस्थागत अभ्यर्थियों के हित प्रभावित हो रहे हैं। बेरोजगार एनसीटीई के मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण ले रहे हैं।  ज्ञापन देने वालों में शुभम साह, हेमंत लोबियाल, पंकज गोस्वामी, अंजना पंत, ममता तिवारी, भावना गोस्वामी, हिमांशु जोशी, कोमल बिष्ट, देवेंद्र कोरंगा और नरेंद्र कोरंगा थे।              
विज्ञापन

      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed