फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   MLA said, asphalt will be laid on the road till April in karala paldi road

विधायक बोले, अप्रैल तक करा देंगे डामरीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
MLA said, asphalt will be laid on the road till April in karala paldi road
बागेश्वर के कराला पालड़ी में अनशनकारी फतेह सिंह को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाते विधायक दास। संवाद न? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कराला पालड़ी में सड़क निर्माण और डामरीकरण की मांग को लेकर पांच दिन से चल रहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र का धरना विधायक से लिखित आश्वासन मिलने के बाद समाप्त हो गया। शुक्रवार को विधायक चंदन राम दास ने आंदोलन स्थल जाकर सेवानिवृत्त नायब सूबेदार फतेह सिंह करायत को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। विधायक ने करास से जैन तक छह सौ मीटर सड़क का कटान विधायक निधि से कराने की बात कही। अप्रैल तक सात किमी में डामरीकरण और जैन करास से कनगाड़छीना तक सड़क कटान का काम भी जल्द शुरू करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पालड़ीछीना-जैन करास-कनगाड़छीना मोटर मार्ग के सात किमी में डामरीकरण और पांच किमी कटान की मांग को लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. महेंद्र सिंह करायत के पुत्र ने 15 फरवरी से आमरण अनशन शुरू किया था। उनके आंदोलन को कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित पूरे क्षेत्र के लोगों का अपार समर्थन मिला। क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी अनशन के चलते दबाव बढ़ रहा था, जिसे देखते हुए विधायक दास ने शुक्रवार को मौके पर जाकर आंदोलनकारियों से वार्ता की और लिखित आश्वासन दिया। लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन को समाप्त करने पर सहमति जताई।
विज्ञापन

मंदिर में शौचालय बनाने के लिए दिए पांच लाख रुपये
बागेश्वर। ग्रामीणों की मांग पर विधायक चंदनराम दास मां मैचुला मैया मंदिर में शौचालय निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार और वह जनता के साथ हैं। उनकी हर समस्या का प्राथमिकता से निदान किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि करायत, हरीश जनौटी, दीपक बिष्ट, राजू बिष्ट, हरीश करायत , मोहन सिंह करायत आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द खुलेगा मैग्नेसाइट का क्रशर
बागेश्वर। विधायक चंदन राम दास ने अल्मोड़ा मैग्नेसाइट कंपनी के क्रशर को भी जल्द खुलवाने का आश्वासन दिया। अनशन स्थल पर मौजूद ग्रामीणों को उन्होंने बताया कि फाइल मुख्यमंत्री के पास गई है। दो-तीन दिन में क्रशर खोलने का आदेश जारी हो जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed