फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   MLA Kapkot

विधायक ने जन मिलन केंद्र के लिए पांच लाख देने की घोषणा की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
MLA Kapkot
कपकोट के भगवती मंदिर में हुई बैठक में मौजूद लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कपकोट के भगवती मंदिर परिसर में जन मिलन केंद्र के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने मंदिर में टाइल्स लगाने के लिए दो लाख और ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने चहारदीवारी और रास्ते के लिए सवा दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। मंदिर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने मां भगवती देश में कोरोना की समाप्ति के लिए प्रार्थना की। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने लोगों की समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए तत्परता के साथ प्रयास किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। विधायक ने सैलून की दुकान खोलने पर प्रवासी विनोद सिंह को सम्मानित किया। गणेश उपाध्याय ने संचालन किया। बैठक में पर पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, भाजपा नेता सुरेश गढ़िया, ज्येष्ठ उपप्रमुख हरीश मेहरा, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, प्रधान सीता देवी, सभासद तनुज तिरुवा, क्षेत्र पंचायत सदस्य विमला कपकोटी, चंद्र सिंह कपकोटी, मोहन कपकोटी, महिमन कपकोटी, केडी शर्मा, मुन्ना कपकोटी, नवीन कपकोटी, भुवन गढ़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed