{"_id":"5891b5d87b1e80a723855a81b03ae96a","slug":"mla-encompass-supporters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने समर्थकों के साथ दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने समर्थकों के साथ दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर।
Updated Thu, 03 Sep 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार पर भाजपा विधायकों के क्षेत्रों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए विधायक चंदन राम दास ने चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर हुई सभा में सभी लोगों ने कांग्रेस सरकार पर भाजपा विधायकों की उपेक्षा करने और प्रदेश के विकास कार्य ठप करने का आरोप लगाया।
कार्यकर्ताओं से कांग्रेस सरकार की विफलताओं को प्रचारित करने का आह्वान किया गया। क्षेत्र से संबंधित 21 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
नगर और गांवों के कार्यकर्ता सुबह यहां एकत्र हुए। जुलूस प्रदर्शन के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चौक बाजार पर एकत्र हुए।
यहां सभा को संबोधित करते हुए विधायक चंदन राम दास ने कहा कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है। वह राजनैतिक दुर्भावना के तहत काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने पूर्व में स्वीकृत काम रोक दिए हैं। उनके प्रस्तावों पर सरकार काम नहीं कर रही है। मुख्य मंत्री भी उनकी नहीं सुन रही है।
विज्ञापन
इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने सरकार पर निशाने साधे। मुख्यमंत्री हरीश रावत पर बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है।
विज्ञापन
आम जनता की कठिनाइयां बढ़ रही हैं। वक्ताओं ने केंद्र सरकार के कामकाज की तारीफ की। राज्य सरकार के खिलाफ घर-घर जाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री को मांगों से संबंधित ज्ञापन भेजा गया।
इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया, पूर्व दर्जा मंत्री हीरा सिंह धपोला, गोविंद टंगड़िया, कुंदन परिहार,उमा बिष्ट, शिव सिंह बिष्ट, राजेंद्र उपाध्याय, मथुरा प्रसाद, सुरेश कांडपाल,हयात सिंह मेहता, सुरेश कांडपाल, भगवती धपोला, जीवंती कांडपाल, बसंत बल्लभ पांडे, प्रशांत नगरकोटी, हरीश सोनी आदि ने विचार रखे।