{"_id":"581ccccb4f1c1bc132438830","slug":"mla-asked-the-furniture","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक से मांगा फर्नीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक से मांगा फर्नीचर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
विधायक से मांगा फर्नीचर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कूर्मांचल केसरी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने विधायक चंदन राम दास से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने विधायक से वाचनालय के लिए फर्नीचर न होने से हो रही परेशानी के बारे में बताया।
विज्ञापन
छात्रों ने विधायक से फर्नीचर के लिए अपनी निधि से शीघ्र धन उपलब्ध कराने की मांग की। विधायक दास ने बताया कि महाविद्यालय में उन्होंने अपनी निधि से पहले भी फर्नीचर के लिए दो लाख दिए हैं। इस समस्या का भी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक गस्याल के नेतृत्व में विधायक से मिलने वालों में उपाध्यक्ष हरीश राठौर, सचिव रोशन गढ़िया, सहसचिव राजेंद्र दानू, कोषाध्यक्ष संदीप जोशी, अंकित नगरकोटी, पंकज मनराल, मनोज खेतवाल, गौरव बोरा, कमल कुंवर, उमेश भंडारी आदि थे।
विज्ञापन