{"_id":"5625fdb4188db05f9032d0647b354712","slug":"missing-teacher-sign-in-register-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्टर में हस्ताक्षर कर शिक्षक गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्टर में हस्ताक्षर कर शिक्षक गायब
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Sat, 05 Dec 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ललित फर्स्वाण ने मल्ला दानपुर के पिंडर पार के कई गांवों का तीन दिवसीय भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनी। प्राइमरी स्कूल जातोली के निरीक्षण के दौरान उन्हें शिक्षक प्रदीप कुमार चार दिन से अनुपस्थित मिले जबकि उपस्थिति पंजिका में उन्होंने हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन
उन्होंने इस मामले को गंभीर लापरवाही बताते हुए विभागीय अधिकारियों से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए अपनी निधि से सात लाख रुपया मंजूर करने की घोषणा की। पहली बार यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विधायक फर्स्वाण ने खाती, बाछम, जातोली, रिटंग, भटंग, सोराग, पटाख, बदियाकोट आदि गांवों का भ्रमण किया। विधायक ने ग्रामीणों को सरकारी विकास योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने को कहा। ग्रामीणों ने विधायक से बुनियादी समस्याओं का तत्परता से समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विधायक ने अपनी विधायक निधि से प्राइमरी स्कूल सोराग, उगिंया, धूर में फर्नीचर के लिए 50-50 हजार रुपये, जूनियर हाईस्कूल बाछम के लिए एक लाख रुपये, बाछम के ज्यूदानू मंदिर, कालिका मंदिर खाती के सुुंदरीकरण के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की।
ग्रामीणों ने विधायक का खाती, सोराग इंटर कॉलेज के उच्चीकरण, मुख्यमंत्री से पिछले दिनों कर्मी में जूनियर हाईस्कूल बाछम के उच्चीकरण, उगियां से सोराग तक सड़क निर्माण की घोषणा कराने में सहयोग के प्रति उनका आभार जताया। विधायक के सहयोग से कर्मी बदियाकोट सड़क का मिलान और इस क्षेत्र के गांवों को यूपीसीएल के ग्रिड से जोड़ने पर आभार जताया।
भ्रमण में विधायक के साथ 20 सूत्री कार्यक्रम के जिला उपाध्यक्ष भुवन पाठक, विधायक प्रतिनिधि चामूूू देवली, कांग्रेस आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दीपक गढ़िया, नरेंद्र दानू, दुर्गा ड्याराकोटी, भगवत दानू, खिलाफ दानू, केदार दानू, तारा दानू, इंद्रपाल सिंह देव आदि शामिल थे।