फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ministerial staff performance Kalktret

कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 07 Dec 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 07 Dec 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Ministerial staff performance Kalktret
प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : amar ujala
 पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ का तीन दिनी कार्य बहिष्कार शुरू हो गया है। बागेश्वर कलक्ट्रेट के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने पहले दिन धरना देकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित सभा में कर्मियों ने कलेक्ट्रेट अधिष्ठान के ढांचे का पुनर्गठन, शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट करने, नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति, नवसृजित तहसीलों में स्वीकृत वरिष्ठ सहायक के पदों का ग्रेड पे 2800 करने और प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर शीघ्र पदोन्नति करने की मांग उठाई। आंदोलित कर्मियों ने कहा कि इन मांगों को लेकर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर सात से नौ दिसंबर तक कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो फिर से आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। धरना प्रदर्शन करने वालों में धम्मूराम कोहली, दिनेश खेतवाल, सुंदर मोहन पाठक, चंदन सिंह बनकोटी, नंदन सिंह खड़ाई, शोभा जोशी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed