{"_id":"574731a74f1c1b60726909ef","slug":"mgnrega-workers-encompass-three-blocks","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ब्लॉकों के मनरेगा कर्मियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ब्लॉकों के मनरेगा कर्मियों ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 26 May 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिछले तीन दिनों से आंदोलित मनरेगा कर्मचारी संगठन ने मांगों पर कोई सुनवाई नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताई है। तीनों ब्लॉकों के मनरेगा कर्मियों ने बृहस्पतिवार को विकास भवन में कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि नियमितीकरण की मांग को लेकर तीन दिनों से आंदोलन करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है।
इसको लेकर सभी में आक्रोश है। पूरी ईमानदारी के साथ काम करने के बावजूद उनका भविष्य असुरक्षित है। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है आंदोलन जारी रखा जाएगा। धरना देने वालों में जिला अध्यक्ष संतोष कुमार भट्ट, जिला महासचिव मोहन राम, जिला संरक्षक रितेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश दानू, जिला मीडिया प्रभारी संतोष पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार, धीरज सिंह रावत, हरीश चंद्र सिंह दानू, देवेंद्र गोस्वामी, विक्रम सिंह गस्याल, हिमांशु नेगी, पूरन चंद्र कांडपाल, कविता धानिक, दीवान सिंह, चंद्र मोहन जोशी, गणेश सिंह आदि शामिल थे।