{"_id":"5cdefb7dbdec2207203acf29","slug":"message-of-save-the-environment-through-pictures","type":"story","status":"publish","title_hn":" चित्रों के जरिये दिया पर्यावरण बचाओ का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रों के जरिये दिया पर्यावरण बचाओ का संदेश
Fri, 17 May 2019 11:50 PM IST
दीपक नेगी
बागेश्वर।
बागेश्वर।
Published by: दीपक नेगी
Updated Fri, 17 May 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के नवज्योति पब्लिक स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता में पेंटिंग बनाते बच्चे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के अंतर्गत नवज्योति पब्लिक स्कूल में जंगलों में लग रही आग से नुकसान और पर्यावरण बचाओ थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने रंग बिरंगी तस्वीरें बनाईं। इस मौके पर छात्राओं और शिक्षिकाओं ने अपराजिता के शपथ पत्र भी भरे।
शुक्रवार को कांडा रोड स्थित नव ज्योति पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या जानकी पाठक ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अमर उजाला की 100 मिलियन स्माइल्स से जुड़ने और महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार, सुरक्षा के भाव रखने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों को जंगल में आग से होने वाले नुकसानों के बारे में भी बताया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने जंगलों में लग रही आग से होने वाले नुकसान, धुएं से नुकसान, ग्रीन बागेश्वर और क्लीन बागेश्वर के संदेश दिए। प्रतियोगिता में क्लास छह-सात, आठ के आर्ट के 55 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार ममता आर्य को, योगिता साह को दूसरा, करन दानू को तीसरा पुरस्कार मिला। स्कूल के प्रबंधक लीलाधर पाठक और प्रधानाचार्या ने विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान 70 लोगों ने अपराजिता संकल्प पत्र भी भरें। इस दौरान ममता पंत, सीमा साह, गीता रौतेला, गीता पांडे, लक्ष्मी जोशी, मलय पाठक आदि मौजूद थे।