फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Message given to fight against the evils with solidarity

कुरीतियों के खिलाफ एकजुटता के साथ लड़ने का दिया संदेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
Message given to fight against the evils with solidarity
बागेश्वर में ध्वज वंदन करते कांग्रेस सेवादल के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने नगर के गांधी स्मारक में ध्वज वंदन किया। इसके माध्यम से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुटता से लड़ने का संदेश दिया। कांग्रेस सेवादल की मुख्य जिला संगठक सुनीता टम्टा के नेतृत्व में हुए ध्वज वंदन कार्यक्रम में संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया गया। टम्टा ने कहा कि देश में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसके लिए सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल ने कहा कि देश शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल संकट के साथ ही कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। इन समस्याओं से निपटने के लिए सरकार पुख्ता कदम उठाए, इसके लिए कांग्रेसजनों को एकजुटता के साथ आवाज बुलंद करनी होगी, जनता को लामबंद करना होगा। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव इंदिरा जोशी ने कहा कि कांग्रेस सेवादल को जनता की आवाज बनकर मुखर होना होगा। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान इंदिरा देवी, सेवादल की जिला उपाध्यक्ष पार्वती टंगड़िया, सेवादल के यूथ अध्यक्ष गोविंद कठायत, प्रदेश सचिव प्रकाश, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव कवि जोशी, प्रमोद जोशी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, गीतांजलि, भीम कुमार, गणेश कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन

सेवादल ने डोबा गांव में ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित किया
अल्मोड़ा। कांग्रेस सेवादल ने हवालबाग विकासखंड के ग्राम पंचायत डोबा में ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीढ़ है। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचकर संगठन को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ग्राम एक रात कार्यक्रम के तहत डोबा गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वज प्रभारी संजय दुर्गापाल ने कहा कि कोरोना काल में प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, राजू बोरा, संजय दुर्गापाल, लावण्य पंत, हेम आर्या, आमिर सिद्दीकी, नवीन बिष्ट, हेम पांडे, बहादुर अधिकारी, रोहन कुमार, गोपाल गुरुरानी, तारु तिवारी, प्रकाश बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed