फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mess Creates Jam In Bageshwar

टैक्सी चालक ने की महिला पर्यावरण मित्र से अभद्रता, पुत्र से मारपीट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mess Creates Jam In Bageshwar
बागेश्वर के पिंडारी रोड पर जाम लगाते पर्यावरण मित्रों से वार्ता करते पालिकाध्यक्ष। संवाद न्यूज - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर के पिंडारी रोड पर सफाई कर रही महिला पर्यावरण मित्र से एक टैक्सी चालक ने अभद्रता कर दी। विरोध करने पर महिला पर्यावरण मित्र के पुत्र से मारपीट कर दी। घटना से गुस्साए पर्यावरण मित्रों ने सड़क पर कूड़े का वाहन खड़ा कर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल के समझाने पर लोग माने। पर्यावरण मित्र की ओर से आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह पिंडारी रोड स्थित टैक्सी स्टैंड के पास पर्यावरण मित्र शकुंतला देवी सफाई कर रहीं थीं। इसी दौरान उनकी एक टैक्सी चालक के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि टैक्सी चालक ने पर्यावरण मित्र से गालीगलौज की। बीचबचाव को आए पर्यावरण मित्र के पुत्र अभिषेक के साथ मारपीट भी कर दी।
विज्ञापन

इस पर तमाम पर्यावरण मित्र मौके पर पहुंच गए। आरोपी टैक्सी चालक मौके से फरार हो गया। घटना के विरोध में पर्यावरण मित्रों ने पिंडारी सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पर्यावरण मित्र चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पर्यावरण मित्रों को समझाया। कहा कि आरोपी टैक्सी चालक के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। पालिकाध्यक्ष के आश्वासन पर पर्यावरण मित्रों ने करीब एक घंटे बाद जाम खोला। पर्यावरण मित्रों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को 24 घंटे का समय दिया है। कार्रवाई न होने पर सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण मित्र ने आरोपी चालक लल्लू के खिलाफ तहरीर दी है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डीआर वर्मा कोतवाल बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed