फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Meeting Of Government Pensioners

गोल्डन कार्ड छोड़ने वालों को मिले आयुष्मान कार्ड का लाभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Meeting Of Government Pensioners
बागेश्वर में सरकारी पेंशनर्स की बैठक में मौजूद लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। गर्वनमेंट पेंशनर्स वेलफेयर के जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की समस्याओं पर चर्चा हुई। 28 मई को देहरादून में होने वाली प्रांतीय संगठन की बैठक में भागीदारी करने वालों के नाम भी तय किए गए। पेंशनरों ने सरकार से गोल्डन कार्ड की सुविधा नहीं लेने वालों को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के एक होटल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के अध्यक्ष डॉ. प्रताप सिंह गढ़िया ने कहा कि कई पेंशनर गोल्डन कार्ड की सुविधा नहीं चाहते हैं। ऐसे में उन्हें स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया जाना चाहिए। पेंशनर्स ने देहरादून की बैठक में शामिल होने के लिए अध्यक्ष गढ़िया समेत मोहन चंद्र उप्रेती, थान सिंह कनवाल और अर्जुन सिंह बनकोटी के नाम तय किए। प्रांतीय बैठक में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में संगठन की अन्य समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने एकजुट होकर समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। वहां पर शेर सिंह धपोला, हयात सिंह मेहता, जेएल साह, गिरीश चंद्र पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed